छात्रों ने योगी को दिखाए थे काले झंडे, दारोगा समेत 7 हुए सस्पेंड
योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने का मामला: दारोगा समेत 7 सस्पेंड
लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को काले झंडे दिखाए जाने के मामले में इसे सुरक्षा में चूक मानते हुए दारोगा और छह कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है। बुधवार को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। छात्र उनके काफिले के सामने सड़क पर लेट गए थे।

योगी आदित्यनाथ लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। काफिले को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए रोक लिया था। विश्वविद्यालय गेट से थोडी दूर पहले ही छात्रसभा के कार्यकर्ता गाडियों के आगे लेट गए। इस दौरान सूबे में दलितों और मुसलमानों के उत्पीड़न को लेकर कार्यकर्ताओं ने योगी के विरोध में नारेबाजी की।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए काफी मश्क्कत कर छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाया था। इस घटना से नाराज मुख्यमंत्री ने लखनऊ के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तलब किया था। अब इस मामले में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। प्रदर्शन कर रहे 14 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications