इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के क्लास रूम में घुसकर बदमाशों ने छात्र को मार दी गोली

इलाहाबाद। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एक बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। यूनिवर्सिटी के फिलॉसफी डिपार्टमेंट के क्लास रूम के अंदर घुसे बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी है। गोली छात्र के सीने में लगी है और गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस वक्त हुई जब छात्र क्लास अटेंड करने के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है और अपनी दहशत व वर्चस्व कायम करने के लिये वारदात को किसी छात्र गुट ने ही अंजाम दिया है।

Students shot in Allahabad University

पहले से बना था प्लान
पुलिस के अनुसार पहले से ही प्लान बनाये बदमाशों ने क्लास रूम के अंदर घुसकर उस पर गोली चलाई है। छात्रों ने बताया कि गोली चलते ही भगदड़ मच गई और छात्राएं चीखने चिल्लाने लगी। घटना की सूचना पर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही दौड़े व सुरक्षा गार्ड भी डिपार्टमेंट की ओर दौड़े पड़े। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। बता दें कि बदमाशों ने अपने चेहरे को गमछे से ढका हुआ था और गोली चलाने के बाद वह कैंपस के गेट नंबर 2 की ओर भाग निकले।

एमए का है छात्र
गंभीर हालत में भर्ती कराये गया छात्र की पहचान नागेंद्र सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई है। नागेंद्र सिंह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के फिलॉसफी से परास्नातक कर रहा है। गुरूवार को क्लास रुम के अंदर मुंह में गमछा बांध दो युवक दाखिल हुए और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे गोलू के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलते ही क्लास रूम में हड़कंप मच गया। छात्र-छात्राओं को जिधर भी बचने का रास्ता देख वो वहां से भाग लिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल अस्पताल में नागेंद्र उर्फ गोलू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है और यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद एक बार फिर से यूनिवर्सिटी का माहौल खराब हो गया है। इससे पहले भी कई बार यूनिवर्सिटी में छात्रों को गोली मार देने की घटना हुई है, लेकिन पहली बार ऐसा है कि क्लास रूम में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+