दसवीं के छात्र-छात्रा ने स्कूल में रचाई फिल्मी शादी

यूपी के बरेली में दसवीं के छात्र-छात्रा ने मोमबत्ती की रोशनी को साक्षी मानकर लिए सात फेरे

बरेली। सोलह बरस की बाली उम्र को सलाम, ये गाना आपने जरूर सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली में एक स्कूल में दसवीं के एक छात्र व छात्रा को प्यार हो जाता है, लेकिन इस प्यार की सीमा का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि यह कहां तक जा सकती है। दोनों ही छात्र व छात्रा ने महज 16 साल की उम्र में प्यार को अंजाम देने का फैसला ले लिया और एकदम फिल्मी अंदाज में स्कूल के ही खेल के मैदान में शादी कर ली।

marriage

बरेली के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कच्ची उम्र में फिल्मी शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकों यकीन करना मुश्किल होगा। दसवीं के छात्र और छात्रा ने स्कूल के ही मैदान के मोमबत्ती की रोशनी को साक्षी मानकर इसके सात फेरे लिए। इसके बाद छात्र ने छात्रा को ना सिर्फ मंगलूत्र पहनाया बल्कि उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। लेकिन छात्रा की मांग सिंदूर देखकर सहपाठियों को शक हुआ, जिसके बाद छात्रों ने स्कूल की टीचर को इस बारे में जानकारी दी। लेकिन इस बारे में सुनकर स्कूल के शिक्षकों के होश उड़ गए जिसके बाद दोंने ही बच्चों को स्कूल के प्रिंसिपल के पास लाया गया।

बच्चों को इस बात पर यकीन नहीं था कि उनकी शादी की जानकारी स्कूल को पता चल जाएगी। लेकिन इसकी जानकारी मिलने के बाद बच्चों के माता-पिता को स्कूल बुलाया गया और इस बारे में जानकारी दी गई। लेकिन स्कूल आने के बाद बच्चों के माता-पिता ने अपना आपा खो दिया और बच्चों पर बरस पड़े जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने इन्हें समझाया और बच्चों की काउंसलिंग कराई गई। यहां गौर करने वाली बात यह है कि स्कूल का नाम सामने आने के बाद स्कूल ने बच्चों के माता-पिता को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- कानपुर: सिर कूच कर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मी की बर्बर हत्या, देखिए वीडियो

स्कूल ने बच्चों के माता-पिता से सवाल किया है कि कैसे आपको अपने बच्चों के बारे में जानकारी नहीं है। स्कूल ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि कैसे आपको बच्चों के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि कैसे स्कूल में कक्षा के शुरु होने से पहले ही बच्चे वहां पहुंचे और परिसर में शादी की। इन बच्चों ने एक बच्चे को यहां गवाह के तौर पर खड़ा किया और उसके सामने मोमबत्ती की रोशनी में सात फेरे लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+