यूपी: टीचर छात्रों से खेतों में करा रहे मजदूरी, वीडियो वायरल
छात्रों को स्कूल में पढ़ाने की बजाय सरकार से मोटी रकम पाने वाले अध्यापक छात्रों से खेतों में काम करा रहे है।
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में सरकारी स्कूल के छात्रों के हाथों में जिस उम्र में कॉपी-पेन होना चाहिए, उन हाथों में मजदूरी का सामान पकड़ा दिया गया है। छात्रों को स्कूल में पढ़ाने की बजाय सरकार से मोटी रकम पाने वाले अध्यापक छात्रों से खेतों में काम करा रहे है। छात्रों से खेतो में पड़े पौधों को उठवाकर गाड़ियों में लदवा रहे है।

इतना ही नहीं मासूम छात्र अध्यापकों के डर से कीचड़ में भी काम कर रहे है। मामला सामने आने के बाद डीएम ने बीएसए को जाँच के आदेश देते हुए दोषी पाए जाने पर अध्यापकों के खिलाफ उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शिक्षा को लेकर सख्त है जिससे बच्चे पढ़ें और आगे बढ़ें लेकिन अधिकारी सीएम के सपने को कैसे पलीता लगाते नज़र आ रहे हैं, वह आप वीडियो में देख सकतके हैं। जनपद हापुड़ में हाफिजपुर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है।
देखिये बच्चों को पाठशाला में पढ़ाने के बजाय से पौधशाला में मजदूरी कराई जा रही है। काम करने का बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है। हापुड़ के जिलाधिकारी से इस मामले पर बात की तो उनका कहना है कि ऐसा एक प्रकरण पहले भी मेरे संज्ञान में आया था जिस पर हमने कार्रवाई की थी और अब दोबारा ऐसा मामला मेरे संज्ञान में आया है, अगर बच्चों से लेवर टाइप का काम कराया जा रहा है तो टीचर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें निलंबित किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications