UP: 'टॉयलेट साफ करो वरना ताला लगा दूंगा'-छात्र से शौचालय साफ कराने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

बलिया, 08 सितंबर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। लेकिन कुछ जिम्मेदारों के गैर-जिम्मेदराना रवैए की वजह से सरकार को भी किरकिरी झेलनी पड़ती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र से एक व्यक्ति टॉयलेट साफ करा रहा है। साथ छात्र को व्यक्ति धमकी दे रहा है कि अगर टॉयलेट नहीं साफ करोगे तो ताला लगा दूंगा। वायरल वीडियो बलिया जिला के शिक्षा क्षेत्र सोहांव अंतर्गत पिपरा कला गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 का बताया जा रहा है।

up class room toilet clean video

अधिकारियों में हड़कंप, जांच के आदेश
छात्र से टॉयलेट साफ कराने के इस वीडियो के वायरल होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि जिले के एक प्राथमिक विद्यालय का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर हुआ था। वीडियो में छात्र शौचालय की सफाई करते नजर आ रहा है। वीडियो शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय पिपरा कला संख्या-एक का बताया जाता है। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

व्यक्ति की नहीं हुई पहचान
हालांकि, छात्र को टॉयलेट साफ करने के आदेश देने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। व्यक्ति की पहचान की जा सके और उचित कार्रवाई हो सके, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद ऐसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शामली से भी आया दिल दहला देने वाला मामला
इधर, प्रदेश के शामली जिले से भी एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिले में प्रिंसिपल ने कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र की बड़ी ही बेरहमी से इसलिए पीटाई कर दी, क्योंकि छात्र स्कूल पहुंचने में महज पांच मिनट लेट हो गया था। छात्र के लेट आने पर प्रिंसिपल ने अपना आपा खो दिया और डंडा उठाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। प्रिंसिपल की तरफ से की गई छात्र की पिटाई से उसके दोनों पैर की हड्डियां टूट गई है। पीड़ित छात्र के पिता ने अपने बेटे को चिकित्सक परीक्षण कराकर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ आदर्श मंदिर थाने में तहरीर दी है। साथ ही जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- यूपी कैबिनेट: फसल के नुकसान को कम करने के लिए योगी सरकार ने 192 करोड़ मंजूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+