शामली: बेटी ने प्रेमी के हाथों में दिया तमंचा, बोली-'शादी करनी है तो पापा को गोली मार दो'

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक बेटी ने अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पिता राकेश अपनी बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करता था। इसलिए वैष्णवी ने समीर के सामने शर्त रखी कि अगर वह उसके पिता की हत्या करेगा तो वह उससे शादी करेगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है मामला

ये है मामला

शामली के मौहल्ला दयानंदनगर निवासी राकेश रूहैला दिल्ली शाहदरा के शिक्षा विभाग में लैब टेक्निशियन के पद पर तैनात थे। राकेश 7 अप्रैल की शाम को ट्रेन से उतकर अपने घर जा रहे थे तभी घर के नजदीक ही नकाबपोश युवकों द्वारा उसकी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। राकेश के भाई मुकेश ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पिटाई से नाराज थी वैष्णवी

पिटाई से नाराज थी वैष्णवी

जांच के दौरान पुलिस ने राकेश के घर व पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान शुरू की। पुलिस ने राकेश के परिजनों के मोबाइल की कॉल डिटेल की भी जांच की। इसके बाद राकेश की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सीओ सिटी आशोक कुमार ने बताया कि मृतक राकेश की बेटी वैष्णवी उर्फ काकी का हाजीपुरा निवासी युवक समीर पुत्र जरीफ से प्रेम प्रसंग चला रहा था। इसका राकेश विरोध करता था। कई बार समीर को घर के आसपास देखकर धमका भी था। घटना से दो दिन पहले प्रेमी से मिलने को लेकर राकेश ने वैष्णवी की पिटाई भी की थी।

वैष्णवी ने घर में रखा तमंचा प्रेमी को दिया था

वैष्णवी ने घर में रखा तमंचा प्रेमी को दिया था

पुलिस का कहना है कि इसके बाद नाराज वैष्णवी ने अपने पिता की हत्या की प्लानिंग करते हुए घर में रखा हुआ तमंचा अपने प्रेमी समीर को दिया। उसके सामने शर्त रखी कि जब तक तुम मेरे पिता की हत्या नहीं कर देते तब तक तुम्हारे साथ शादी नहीं करूंगी। इसके बाद समीर ने अपने चचेरे भाई शादाब को विश्वास में लिया और राकेश की हत्या करने निकल पड़े। वारदात के दिन 7 अप्रैल को जब राकेश ट्रेन से उतरकर अपने घर जा रहा था तो वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो तमंचे एक जिंदा कारतूस, व खोखा बरामद करते हुए तीनों को जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+