लापरवाही: स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा को ताले में बंद कर चला गया स्टाफ

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद एक छात्र कक्षा में ही बन्द रह गया। ऐसे में स्कूल की छुट्टी होने के बाद किसी स्कूल कर्मचारी ने स्कूल का निरीक्षण तक नहीं किया कि कोई बच्चा तो अंदर नहीं छूट गया। छात्र के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग स्कूल में घुसे और छात्रा को बाहर निकाला गया।

student locked in class due to school staff negligence in kannauj

सगरा गांव का रहने वाला अवनीश राजपूत जो पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनौली में कक्षा 8 का छात्र है। स्कूल में छुट्टी होने के उपरान्त अपना बस्ता बंद कर रहा था, इतने में किसी दूसरे छात्र ने कक्षा की कुन्डी बन्द कर दी। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने यह भी नहीं देखा कि कोई छात्र अन्दर है या नहीं।

वहीं, स्कूल का पूरा स्टाफ भी बिना कुछ देखें ताला बंद करके चला गया और किसी की नजर भी उस छात्र पर नहीं पड़ी। इसके बाद छात्र ने स्कूल में अपने आप को बंद देख तो चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कक्षा में लगा ताला तोड़कर किसी तरह छात्र को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाही से हम अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में कैसे पढ़ाने के लिए भेजेंगे। लोगों ने स्कूल प्रशासन की इस लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+