Sambhal: संभल हिंसा में 3 की मौत के बाद सख्ती, छत से पत्थर, सोडा की बोतलें हटाने के निर्देश, भड़के ओवैसी

Sambhal hinsa: संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के अदालती आदेश के बाद भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ऐस में इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। तनाव के बीच पथराव की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस बीच हिंसा की घटनाओं को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है।

संभल नगरपालिका क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन ने सड़कों और सड़कों के पास रखी निर्माण सामग्री, छतों से पत्थर और सोडा की बोतलें तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए हैं। उप जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सड़कों पर कोई भवन निर्माण सामग्री पाई जाती है तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।

Sambhal hinsa

संभल उप जिलाधिकारी कार्यालय की ओर जारी नोटिस में कहा कि नागरिकों को अपनी छत पर पत्थर, सोडा की बोतलें, या कोई ज्वलनशील या विस्फोटक सामग्री खरीदने या इकट्ठा करने से रोक दिया है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका को भी आदेश दिए गए हैं कि यदि सड़कों पर कोई भवन निर्माण सामग्री पड़ी है तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाए।

वहीं मस्जिद सर्वेक्षण के बाद हिंसक घटनाओं को लेकर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "तुझको कितनों का लहू चाहिए ऐ अर्ज़-ए-वतन? जो तिरे आरिज़-ए-बे-रंग को गुलनार करें कितनी आहों से कलेजा तिरा ठंडा होगा, कितने आंसू तिरे सहराओं को गुलज़ार करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+