Viral video: 10 रुपए का लालच देकर ठेले वाले ने बच्ची से की अश्लीलता, घटना CCTV में हुई कैद
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक ठेले वाले का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह ठेले वाला एक 10 वर्षीय बच्ची को किस कर रहा है। बताया जा रहा है कि ठेले वाले ने बच्ची को 10 रुपए का लालच दिया था। वहीं यह घटना गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
दरअसल, शामली जनपद में एक नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति गली में ठेले पर छोले बेच रहा है। उसी दौरान दुकान पर आलू लेने गई मासूम बच्ची से ठेले वाले ने सुनसान गली में अश्लील हरकत की है। आरोपी की अश्लीलता गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालाँकि वीडियो 16 सितंबर का है, लेकिन वायरल अब हुआ है।

आपको बता दें कि मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नानुपुरा का है। नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले की पहचान सुभाष पुत्र तिलकराम के रूप में हुई है। सुभाष ने मासूम को 10रुपए का लालच दिया और सुमसान रास्ते पर किस करने लगा। सुभाष की इस घिनौनी करतूत का लाइव वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजन आग बबूला हो गए और इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।












Click it and Unblock the Notifications