सीएम योगी के कार्यक्रम में हो रही थी नाबालिग की शादी, स्वामी प्रसाद मौर्य ने रुकवाई
Recommended Video

मिर्जापुर। प्रदेश सरकार की और से आयोजित मिर्जापुर में सामूहिक विवाह के दौरान प्रदेश सरकार की किरकिरी होने से योगी के मंत्री स्वामी प्रसाद ने बचा लिया। जिला प्रशासन ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 501 जोड़ों की शादी करवा रहा था। इस कार्यक्रम में खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया था। लेकिन सीएम के आने से पहले ही कैबिनेट मंत्री को पता चल गया कि यहां पर तीन नाबालिग लड़कियों की भी शादी कराई जा रही है। जिसके बाद मंत्री ने नाबालिग लड़कियों को वहां से हटवाया।

तीन नाबालिग लड़कियों को मंडप से हटाया
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने साफ कह दिया है कि उनकी सरकार में किसी भी नाबालिग लड़कियों की शादी नहीं होगी। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने वहां से तीन नाबालिग लड़कियों को हटा दिया गया है। मंडप में कुल 501 जोड़ो की शादी होनी है। इसके लिए ५० पंडियों की व्यवस्था की गय है। मैदान में बड़ा सा पंडाल लगाया गया है और एक साथ 100 जोड़ो को बैठाया गया है और एक पंडित पर 100 लोगों की शादी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

यूपी सरकार की होती बड़ी किरकिरी
मंडप में नाबालिग लड़कियों की शादी हो जाती तो यूपी सरकार की बड़ी किरकिरी होनी तय थी। विपक्ष को सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने का बड़ा मौका मिल जाता है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है ऐसे में बीजेपी सरकार पर ही नाबालिग लड़कियों की शादी कराने का आरोप लग जाता। गरीबी की चलते कुछ लोग सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपनी नाबालिग लड़कियों की शादी करने पहुंच जाते हैं। गरीबी के चलते ही वह नाबालिग लड़कियों की शादी कराने से भी परहेज नहीं करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications