यूपी के हरदोई में असामाजिक तत्वों ने मंदिरों में तोड़ी मूर्तियां, इलाके में तनाव
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मूर्तियों को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली लोग मौके पर एकत्र होने लगे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हरदोई के माधौगंज में शनिवार को उस समय माहौल बिगड़ने लगा, जब कस्बे के मोहल्ला पश्चिमी पटेल नगर में स्थित मंदिर, फूलमती मंदिर सहित दो अन्य मंदिरों में असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मोहल्ले वाले जब पूजा करने मंदिर गए तो उन्होंने देखा की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। मंदिर की मूर्तियों को खंडित करने की खबर धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गई।
मामला गंभीर होता देख एसपी खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हरदोई में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की घटनाएं सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications