वाराणसी: जय गुरुदेव के कार्यक्रम में भगदड़ से 24 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

वाराणसी। बाबा जय गुरुदेव के समागम कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

hadsa

चंदौली-वाराणसी बॉर्डर पर हुआ हादसा

वाराणसी में बाबा जय गुरुदेव के समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचे, इसी दौरान राजघाट पुल के पास अचानक भगदड़ मचने से 24 लोगों की मौत हो गई।

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख

भगदड़ मचने से 24 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ में 19 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। वहीं कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री की ओर से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे मामले को लेकर वाराणसी के अधिकारियों से बात भी की है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों को हरसंभव मदद की बात अधिकारियों से कही है।

सीएम अखिलेश यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम अखिलेश यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

बताया जा रहा है कि वाराणसी-चंदौली बॉर्डर के पास स्थित राजघाट पुल पर ये भगदड़ मची। इस बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को पहले दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान किया था।

बाद में मुख्यमंत्री ने मुआवजे की राशि पांच-पांच लाख रुपये कर दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है। कुल मिलाकर केंद्र और राज्य सरकार के मुआवजों को मिला कर मृतकों के परिजनों को 7-7 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये की मुआवजा राशि मिलने की बात सामने आ रही है।

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी भगदड़ मामले में दुख जताया है। वहीं बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने पूरे मामले को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की है।

बताया जा रहा है कि राजघाट पुल गिरने की अफवाह की वजह से हादसा हुआ। इस बीच हादसे के तुरंत बाद अखिलेश सरकार हरकत में आ गई। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली।

तीन हजार लोगों को थी आज्ञा, पहुंचे 2 से 3 लाख लोग: डीएम वाराणसी

तीन हजार लोगों को थी आज्ञा, पहुंचे 2 से 3 लाख लोग: डीएम वाराणसी

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। इस बीच वाराणसी जोन के आईजी एसके भगत ने कहा है कि राहत-बचाव का काम जारी है। जांच के बाद लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। आईजी वाराणसी एसके भगत ने आगे ये भी कहा कि समागम की रैली चलती रहेगी।

वाराणसी के डीएम ने बताया कि बाबा जय गुरुदेव के समागम के लिए तीन हजार लोगों को पहुंचने की आज्ञा दी गई थी, लेकिन कार्यक्रम में दो से तीन लाख लोग शामिल होने के लिए पहुंच गए, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

सीएम ने भगदड़ मामले की जांच के दिए आदेश

सीएम ने भगदड़ मामले की जांच के दिए आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे की कमिश्नर स्तर पर जांच होगी। मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया है कि हादसे की जांच रिपोर्ट आने पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घायलों के मुफ्त इलाज की बात कही है। हादसे पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने भी गहरा दुख जताया है।

राज्यपाल ने जताया दुख

राज्यपाल ने जताया दुख

यूपी के डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह वाराणसी पहुंचे। हादसे के मद्देनजर सरकार ने दोनों बड़े अधिकारियों को वाराणसी भेजा। इस बीच कांग्रेस ने हादसे पर दुख जताया है।

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने वाराणसी हादसे पर शोक जताया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+