SSC CHSL प्री का रिजल्ट घोषित, 53201 अभ्यर्थी सफल, यहां देखें परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल यानी संयुक्त हायर सेकेंड्री स्तरीय भर्ती 2016 का रिजल्ट घोषित कर दिया है । पहले चरण की परीक्षा में देशभर से 53201 अभ्यर्थी पास हुये हैं।
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल यानी संयुक्त हायर सेकेंड्री स्तरीय भर्ती 2016 का रिजल्ट घोषित कर दिया है । पहले चरण की परीक्षा में देशभर से 53201 अभ्यर्थी पास हुये हैं। अभ्यार्थी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं इसके अलावा इस खबर में नीचेदिए गए लिंक पर क्लिक पर भी परिणाम देखे जो सकते हैं।

25 जून को अगली परीक्षा
पहले चरण की परीक्षा में पास हुये 53201 अभ्यर्थी अब 25 जून को प्रस्तावित दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। विभागाध्यक्ष की वेबसाइट पर ही अग्रिम सूचना अपलोड की जायेगी। जहां से अभ्यार्थी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। गौरतलब है कि सीएचएसएल 2016 के पहले चरण की ऑन लाइन परीक्षा सात जनवरी से आठ फरवरी 2017 के बीच हुई थी। इसमें ऑल इंडिया से 3057993 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमे कुल 53201 पास हुये हैं।

यूपी बिहार का बजा डंका
इस वैकेंसी में आरक्षण नियमावली के तहत अनारक्षित सीटो पर भी अच्छे नंबर पाने के कारण आरक्षण पाने वाले अभ्यार्थियों को जगह दी गई है। जिनमे ओबीसी के 10607, एससी के 1215 और एसटी के 208 अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित कट ऑफ में सफल हुए हैं। फिलहाल उत्तीर्ण अभ्यार्थी में 14517 सामान्य, 20813 ओबीसी, 7879 एससी और 3509 एसटी हैं। एसएससी की इस परीक्षा में यूपी बिहार के अभ्यार्थियों का डंका बजा है। कुल सफल 53201 अभ्यर्थियों में से 15908 अभ्यार्थी यूपी और बिहार राज्य के हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि दूसरे चरण की परीक्षा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों वाली होगी। अभ्यार्थी पूर्ण तैयारी के साथ परीक्षा में बैठे।

यहां देखें रिजल्ट
इस लिंक पर क्लिक कर एसएससी सीएचएसएल का परिणाम देख सकते हैं
- ssc.nic.in (यहां आप chsl result) के लिंक पर क्लिक करें।
- http://www.sarkariresult.com/ssc/chsl2016online.php

यहां मिलेगी नौकरी
कर्मचारी चयन आयोग की सीएचएसएल यानी संयुक्त हायर सेकेंड्री स्तरीय भर्ती बड़े पैमाने पर नौकरी देती है। इसके जरिए केंद्रीय दफ्तरों में नौकरी मिलती है। जिसमे प्रमुख तौर पर डाटा इंट्री आपरेटर, लोअर डिविजन क्लर्क, कोर्ट क्लर्क और डाक विभाग में डाक/छटनी सहायक शामिल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications