UP: बांदा में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज, अखिलेश बोले- समाजवादियों का काम ही उनकी पहचान

सपा के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को बांदा में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 में जीत हासिल करनी है तो पूरे जोश के साथ अभी से लगना होगा।

SP workers conference in Banda: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गैर बीजेपी महागठबंधन बनाने की कवायद में जुटे अखिलेश यादव गुरुवार को सपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बांदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समाजवादियों का काम ही उनकी असली पहचान है।

अखिलेश यादव

बांदा में दो दिनों तक चलेगा सम्मेलन

बांदा में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा। इसमें करीब पांच हजार कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं के लिए सपा की तरफ से विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। बांदा पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटना होगा।

अपने काम से छाप छोड़ते हैं समाजवादी

पूर्व सीएम ने कहा कि समाजवादी लोग अपने काम से ही अपनी छाप छोड़ते हैं। समाजवादियों को हनुमान चालीसा का पाठ याद है। समाजवादियों के कामों को बीजेपी सरकार ने आगे बढ़ाने का काम नहीं किया। हमारी सरकार थी तब हमने बुंदेलखंड के लोगों की काफी मदद की। किसानों के लिए कई कदम उठाए। आज बीजेपी किसानों की आमदनी दोगुनी होने का दावा करती है लेकिन क्या सही मायने में आय दोगुनी हुई है।

हर काम में हमारी नकल कर रही है सरकार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार 30 करोड़ पौधे लगाने की बात कर रही है। हमने सदन में साढ़ों का जिक्र किया तो सरकार को नागवार गुजरा। हमने एक्सप्रेस वे की शुरुआत की तो बीजेपी सरकार ने हमारी नकल की।

अखिलेश ने किया 2024 के लिए जुटने का आह्वन

गौरतलब है कि बुंदेलखंड के बांदा में सपा की तरफ से दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए कई तरह के सत्र आयोजित किए गए हैं जिसके माध्यम से 2024 में काम करने का मंत्र दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+