स्कूल से भागकर दौड़ाई 100 की स्पीड से कार, स्कूटर सवार मां-बेटी को उड़ाया, दहला देगा हादसे का Video
Kanpur Car Video News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक 17 साल के स्कूली छात्र ने 100 की स्पीड से कार दौड़ाकर स्कूटी सवार मां-बेटी को उड़ा दिया। इस हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटी का इलाज चल रहा है।
हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर के बाद स्कूटी सवार मां-बेटी हवा में उछलकर दूर जाकर गिरी। अब इस घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं नाबालिग युवक को लेकर कुछ सनसनीखेज खुलासे भी हुए हैं।

सामने आया दहला देने वाला Video
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कार ने तेज स्पीड में स्कूटी को टक्कर मारी है। इसके बाद उसको दूर तक घसीटा भी है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग छात्र स्कूल भागकर यानी बंक मारकर पिता की कार से गर्लफ्रेंड को घुमाने निकला था।
किदवई नगर के साकेत नगर की घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में 4 छात्र थे, जिनमें 2 लड़कियां भी थीं। पुलिस ने नाबालिग छात्र और उसके पिता को हिरासत में लिया है। साउथ कानपुर ADCP अंकिता सिंह ने घटना को लेकर कहा, "कल (02 अगस्त) थाना किदवई नगर के साकेत नगर में एक सड़क दुर्घटना की खबर मिली थी, जिसमें एक 42 साल की महिला की मुत्यु हुई है और उनकी बेटी का इलाज चल रहा है। मामले में एक चार पहिया वाहन को 17 साल का युवक चला रहा था। गाड़ी में और भी युवक बैठे हुए थे।"
पुलिस ने बताया कैसे हुआ हादसा?
पुलिस अधिकारी के आगे कहा कि स्कूटी से सामने आ रही महिला को देखकर वह घबरा गया और उसने ब्रेक लगाने के जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे सड़क हादसा हुआ। गाड़ी युवक के बहन के नाम पर दर्ज है और युवक के पिता ने खरीदी है। युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बेटी को लेकर क्लिनिक जा रही थी महिला
बता दें कि मृतका 42 साल की भावना मिश्रा हाउस वाइफ थीं। जबकि उनकी बेटी मेधावी सेंट थामस स्कूल में 8वीं में पढ़ती है। बेटी की तबीयत खराब थी, जिसको लेकर मां होम्योपैथी क्लिनिक जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications