लखनऊ में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, 3 की मौत, 2 बुरी तरह जख्मी
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित बस ने इनोवा कार को टक्कर मारते हुए कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार ये बस गोमतीनगर से चारबाग जा रही थी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक अंदर फंस गया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर चालक को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया। बता दें कि लखनऊ में गोमती नगर डिपो की 12 नंबर महानगर बस चारबाग के लिए रवाना हुई। इसी दौरान बर्लिंगटन चौराहे पर बस का संतुलन बिगड़ गया। जिससे पांच लोग बस की चपेट में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications