अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, इलाहाबाद में तोड़फोड़

इस दौरान बवाल कर रहे कुछ सपाइयों को हिरासत में भी लिया गया। घटना के बाद बवाल की संभावना को देखते हुये सिविल लाइंस बस स्टैंड पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

इलाहाबाद/उन्नाव/वाराणसी। सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद इलाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। सिविल लाइंस में सरकारी रोडवेज में कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे सपाइयों को खदेड़ा। इस दौरान बवाल कर रहे कुछ सपाइयों को हिरासत में भी लिया गया। घटना के बाद बवाल की संभावना को देखते हुये सिविल लाइंस बस स्टैंड पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

सपा कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में काटा बवाल

सपा कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में काटा बवाल

दरअसल औरैया जा रहे अखिलेश यादव को उन्नाव के हसनगंज में पुलिस ने हिरासत में लिया था जिसके विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में बवाल काटा। बवाल करने वालों में सपा युवजन सभा के कार्यकर्ता शामिल थे।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav detained by UP Police at Agra - Lucknow Expressway। वनइंडिया हिंदी
    दो सिटी बसों को सपाइयों ने बनाया निशाना

    दो सिटी बसों को सपाइयों ने बनाया निशाना

    दरअसल इलाहाबाद में गोरखपुर मामले को लेकर सपाई सीएम की शव यात्रा निकालने जा रहे थे तभी अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर आयी। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुये सिविल लाइंस चौराहे पर तोड़फोड़ की। इस दौरान दो सिटी बस में को निशाना बनाया गया। फिलहाल घटना के बाद एसपी सिटी, सीओ समेत सिविल लाइंस फोर्स मौके पर डटी हुई है।

    औरैया जाते समय उन्नाव में गिरफ्तार किए गए अखिलेश यादव

    औरैया में जिला पंचायत के नामांकन के दौरान अराजकता की स्थिति रही कई गाड़ियों को फूंका गया और समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस के विरोध में अखिलेश यादव औरैया जा रहे थे जहां उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया। हसनगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि अखिलेश यादव को औरैया जाने से रोका गया है और उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वापस जाने से प्रशासन को राहत मिली। अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि अखिलेश यादव को औरैया जाने दिया जाए। इस मौके पर जमकर नारेबाजी की गई।

    अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई

    उन्नाव में औरैया के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद मोदी के संसदीय क्षेत्र में सपाइयों का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। वाराणसी में सपा के कई इकाइयों ने बनारस के अलग-अलग हिस्सों में सपा सुप्रीमो को रिहा कराये जाने की मांग के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री के हिरासत के लिए जाने की सूचना के बाद वाराणसी में समाजवादी पार्टी के महानगर इकाई, अखिलेश ब्रिगेड, कई सपाई संगठनों के साथ ही साथ नगर निगम के कई पार्षदों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+