सपाईयों ने लगाया 'सीएम गो बैक' का नारा, पुलिस ने लाठियों से पीटा
गोरखपुर हादसे के बाद सीएम योगी आज इलाहाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'सीएम गो बैक' के नारे के साथ उनका विरोध किया।
इलाहाबाद। गोरखपुर हादसे के बाद सीएम योगी आज इलाहाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'सीएम गो बैक' के नारे के साथ उनका विरोध किया। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर सपाईयों का स्वागत पुलिस की लाठी ने किया। गेट से पहले ही पुलिस ने सपाईयों को दबोच लिया। कई नेता, कार्यकर्ता गिरफ्तार किये गये तो कई जमकर लठियाये भी गये। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे सपाई को दौड़ाया और पीट कर कार्यक्रम स्थल से दूर खदेड़ा।

गौरतलब है कि आज इलाहाबाद के नैनी के यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ गंगा ग्राम सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां गोरखपुर में बच्चों की मौत को लेकर सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला। सपाई सीएम के खिलाफ नारेबाजी करते आगे बढ़े तो सड़क पर ड्यूटी में लगा सिपाहियों ने भी उन्हें जाने दिया। कार्यकर्ता सीएम योगी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। साथ ही मुर्दाबाद व वापस जाने की नारेबाजी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही सपाई कालेज गेट के पास पहुंचे। धड़ाधड़ एक्शन शुरू हो गया।
सपा कार्यकर्ता सड़क पर ही लेटने लगे। तो उनके हाथों से इस्तीफे के पोस्टर छीन कर पुलिस भी उन्हे घसीटने लगी। पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की तो दौड़ा दौड़ा कर कईयों को पीटा गया। कई कार्यकर्ता को हिरासात में लेकर नैनी कोतवाली में बैठाया गया है। समाजवादी छात्रसभा के नेता शिवम यादव ने कहा कि उन्हे व उनके साथियों को गिरफ्तार कर उनकी आवाज नहीं दबाई जा सकती। हम उनसे इस्तीफे की मांग करते हैं। सीएम को जवाब देना होगा। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिये।
देखें वीडियो-
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications