अखिलेश की रथ यात्रा से पहले सपा कार्यकर्ताओं मे मारपीट, कुर्सियां फेंकी
आज से शुरू हो रही यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथ यात्रा से पहले ही सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट और कुर्सियां फेंके जाने की खबरें आ रही हैं।
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथ यात्रा शुरू होने से पहले ही मैदान पर सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर डंडे और कुर्सियां चलाईं।

बताया जा रहा है कि रथ यात्रा के लिए मैदान पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। अचानक ही कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गई और कुर्सियां फेंकी जाने लगी।
विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी डंडों से वार करने लगे।
बाद में किसी तरह सपा कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया गया।
गौरतलब है कि यूपी के चुनावी संग्राम का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी सरकार के विकास कार्यों को लेकर रथ यात्रा निकाल रहे हैं। रथ यात्रा को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाई।
इस दौरान मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की मौजूदगी ने कई सवालों पर विराम लगा दिया। पहले इसे लेकर सवाल हो रहे थे कि शिवपाल यादव इस कार्यक्रम में आएंगे या नहीं।
देखिए सपा कार्यकर्ताओं की मारपीट का वीडियो:-












Click it and Unblock the Notifications