'पेन ड्राइव' में बंद आईपीएस सुरेंद्र के परिवार का भविष्य, ससुर ने पुलिस को सौंपा
कानपुर। आईपीएस सुरेंद्र कुमार ने बीते 10 सितंबर को जहर खाने के बाद मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में जहां उनकी मौत की वजह पारिवारिक विवाद सामने आया है वहीं परिवार और ससुराल की ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस सम्बन्ध में सुरेंद्र दास के ससुर और सास से कानपुर के एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने लगभग डेढ़ घंटे पूछताछ की। बातचीत के दौरान एसपी के ससुर ने बेटी पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया और आत्महत्या की वजह एसपी के परिवार वालों को बताया।

एसपी कार्यालय में लगभग डेढ घंटे चली पूछताछ में आईपीएस सुरेंद्र कुमार के ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह और सास डॉ. रीता सिंह ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने सुरेंद्र के परिवार पर बेवजह बदनाम करने का आरोप लागाया। डॉ रावेंद्र ने बताया कि आईपीएस ने अपने ही घरवालों की कलह और उनकी बढ़ती अपेक्षाओं के चलते सुसाइड किया है। इस दौरान उन्होंने पेन ड्राइव में कई कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी। एसपी संजीव का कहना है कि जरूरत पड़ने पर सुरेंद्र की डायरी और पेन ड्राइव की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। वहीं, एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार की गृहस्थी का सामान एक कमरे में सुरक्षित रखवाकर उसमें ताला लगा दिया गया है। आवास के बाकी कमरे खाली करा दिए गए हैं।
यह था मामला
एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार ने चार सितंबर की रात को कैंट स्थित अपने सरकारी आवास में जहर खा लिया था। जिसके बाद 10 सितंबर को सर्वोदय नगर के रीजेंसी अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से आईपीएस सुरेंद्र कुमार के परिवार और ससुराल वाले एक-दूसरे को उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। एडीजी अविनाश चंद्र ने पूरे मामले की जांच एसपी पश्चिम संजीव सुमन को सौंपी है।












Click it and Unblock the Notifications