यूपी चुनाव: कैराना में सपा का 'प्लान बी' तैयार, पार्टी MLA नाहिद हसन की बहन इकरा ने भी भरा पर्चा
लखनऊ, 21 जनवरी: पश्चिमी यूपी की कैराना सीट से दागी उम्मीदवार को टिकट देकर समाजवादी पार्टी उलझन में फंसी हुई है। मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है इसलिए पार्टी ने अभी से अपना 'प्लान बी' तैयार कर लिया है। कैराना से शुक्रवार को सपा के आधिकारिक उम्मीदवार और पार्टी के सीटिंग विधायक नाहिद हसन की बहन ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा है। लेकिन उन्होंने जो कुछ भी कहा है उससे लगता है कि अगर गंभीर आरोपों की वजह नाहिद हसन की उम्मीदवारी में दिक्कत आती है तो उनकी बहन इकरा हसन को सामने लाया जा सकता है। इस तरह की बात पहले से ही कही जा रही थी, लेकिन तब खुद इकरा हसन इसे भाजपा की ओर से फैलाई जाने वाली अफवाह बता रही थीं।

'......जैसे-जैसे बातें खुलेंगी'
दो दिन पहले तक भाजपा पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाने वाली इकरा हसन ने शुक्रवार को कैराना विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार पर्चा भर दिया है। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने उनके भाई और विवादित नेता नाहिद हसन को टिकट दिया है, लेकिन वह गुंडा ऐक्ट में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पहले तो वह सिर्फ भाई की गैर-मौजूदगी में उनके चुनाव प्रचार के लिए आने की बात कह रही थीं, लेकिन जिस तरह से उनका पर्चा दाखिल हुआ है, उससे लगता है कि सपा ने अपनी 'प्लान बी' की तैयारी कर ली है। नामांकन दाखिल करने के बाद इकरा ने एक न्यूज चैनल से आगे की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर इसका स्पष्ट संकेत दिया है, "दो-चार दिन में सब क्लियर हो जाएगा। जो भी रहेगा, लड़ेंगे और जीतेंगे....सिंबल तो फिलहाल निर्दलीय है....बाकी आप लोगों को मालूम हो जाएगा, जैसे-जैसे बातें खुलेंगी।"

सपा उम्मीदवार के लिए कर रही हैं प्रचार
दरअसल, जैसे ही सपा ने अपने सीटिंग विधायक नाहिद हसन को कैराना से टिकट दिया था, बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ठीक चुनाव से पहले भाई जेल गए तो इकरा ने आनन-फानन में कैराना में उनके लिए प्रचार की कमान संभाल ली। लेकिन, बीजेपी ने अपने विरोध की धार और तेज कर दी। बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तभी कहा, 'मैंने सुना है कि भारी आलोचनाओं के बाद सपा ने कैराना के अपने दागी उम्मीदवार को हटाकर उसकी बहन को प्रत्याशी बनाया है। यह स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि बीजेपी मानती है कि दागी व्यक्ति या उसके परिवार के किसी भी सदस्य को चुनाव में उतारना गलत है।' लेकिन, तब इकरा ने इन दावों को झुठलाने की कोशिश की थी। तब उन्होंने कहा था कि 'यूपी सरकार ने मेरे भाई और मेरी मां पर फर्जी केस लगाए हैं, जिसके चलते दोनों प्रचार नहीं कर सकते। मैं अपने परिवार की गैरमौजूदगी में उनके लिए आई हूं। मेरे भाई सपा उम्मीदवार हैं। मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है और बीजेपी अफवाह फैला रही है।'
गंभीर आरोपों के घेरे में हैं सपा प्रत्याशी
लेकिन, अब इकरा के सुर बदले हुए हैं। उन्होंने एक न्यूज चैनल से कहा है, 'मुझे इस सरकार पर भरोसा नहीं है। ये मेरे भाई और मेरे परिवार को रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। एहतियाती कदम के तौर पर मैंने नामांकन दर्ज करने का फैसला किया है।' 28 साल की इकरा लंदन से लौटी हैं, जहां वह मास्टर्स कर रही थीं। जब से नाहिद गुंडा ऐक्ट के तहत जेल गए हैं और उनकी मां और कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को भी उसी ऐक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है, वह अपने भाई के लिए प्रचार में जुटी हुई हैं। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइजर और पत्रकार शलभ मणि त्रिपाठी ने एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें सपा उम्मीदवार पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों को खुलेआम चुनौती देते सुनाई पड़ रहे हैं।

कौन हैं इकरा हसन ?
इकरा हसन मुनव्वर हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन की बेटी हैं और कैराना के मौजूदा एमएनए नाहिद हसन की छोटी बहन हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में ग्रैजुएशन करने के बाद लॉ फैकल्टी से पीजी करने के लिए यूके के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज चली गई थीं। वह लंदन से वापस लौटी हैं और पीएचडी करने की तैयारी में थीं। वह सोशल मीडिया में तब सुर्खियों आई थीं, जब उन्होंने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications