करोड़पति हैं सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा, जानें मीरापुर से RLD और BSP प्रत्याशियों के पास है कितनी संपत्ति?
Meerapur by-election 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के दौरान शुक्रवार को नामांकन की तिथि पूरी हो गई। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों में भी नामांकन किया है।
इस बार लोगों की निगाह मुजफ्फरनगर जनपद की मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर भी टिकी हुई है। क्योंकि यह सीट एनडीए गठबंधन द्वारा राष्ट्रीय लोकदल को दी गई है। वहीं समाजवादी पार्टी और बसपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

इस लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के दौरान कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। समाजवादी पार्टी द्वारा जहां सुम्बुल राणा को टिकट दिया गया है, वहीं आरएलडी द्वारा मिथलेश पाल तो बहुजन समाज पार्टी द्वारा इस सीट पर शाह नजर को उम्मीदवार बनाया गया है।
ऐसे में लिए जानते हैं कि मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संपत्ति कितनी है। राष्ट्रीय लोकदल, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों में कौन उम्मीदवार सबसे अमीर है।
सुम्बुल राणा के दिल्ली और गाजियाबाद में हैं फ्लैट
मीरापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुम्बुल राणा करोड़ों की मालकिन हैं। उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैंक खातों में 10 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा है। इसके अलावा उनके पास 20 करोड़ से अधिक की चल अचल संपत्ति है।
इतना ही नहीं सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने बचत योजनाओं में 10 करोड़ से अधिक रुपए का अलग-अलग कंपनियों में निवेश किया है। गाजियाबाद और दिल्ली में करोड़ों रुपए के उनके फ्लैट हैं। इतना ही नहीं सपा प्रत्याशी के पास डेढ करोड़ से अधिक रुपए के जेवरात भी हैं।
मिथलेश पाल के खाते में है करीब 6 लाख
राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार मिथलेश पाल के खाते में करीब 6 लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा उनके पास उनकी खुद की कोई गाड़ी भी नहीं है। इतना ही नहीं शेयर बाजार और बचत योजनाओं की बात करें तो उन्होंने 3.75 लाख रुपए शेयर बाजार और 1.69 लाख रुपए बचत योजनाओं में निवेश किया है। इनके पास 7 लाख रुपए के जेवरात हैं।
बसपा प्रत्याशी के पास 75 लाख से अधिक की संपत्ति
वहीं बात करें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी की बसपा प्रत्याशी शाहनगर ट्रक चलवाते हैं। उनके पास करीब 6 ट्रक हैं। इसके अलावा उनके पास करीब 75 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति है। हालांकि उन्होंने 24 लाख रुपए का लोन भी लिया हुआ है। नोएडा में उनके नाम से दो फ्लैट हैं। इसके अलावा बात करें जेवरात की तो बसपा प्रत्याशी के पास 3.5 लाख रुपए के जेवरात हैं।
नोट: ये आंकड़े नामांकन पत्र के दौरान दिए गए हलफनामे पर आधारित हैं।












Click it and Unblock the Notifications