Zia Ur Rehman Barq: सपा सांसद बर्क पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना, बिजली चोरी का है आरोप
Zia Ur Rehman Barq: बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार 19 दिसंबर को संभल के समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास पर छापा मारा था। इस मामले में अब बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्क पर 1 करोड़ 91 लाख रुपए का जु्र्माना लगाया हैं। सपा सांसद पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई है।
बिजली विभाग ने सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर की बिजली का कनेक्शन भी काट दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली विभाग की टीम बर्क पर घर बिजली गड़बड़ी की जांच के लिए पहुंची थी। सांसद के दीपासराय स्थित घर पर उपकरणों की जांच की तो यहां 16 किलो वाट से अधिक की बिजली खपत पाई गई।

सपा सांसद के मीटर में मिली थी गड़बड़ी
जबकि, पिछले छह महीने से उनके घर की बिजली खपत जीरो मिल रही थी। खबर के मुताबिक, सपा सांसद जिया के पिता ने कथित तौर पर बिजली विभाग के कर्मियों को धमकाया भी था। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम देख लेंगे। इसके बाद सपा सांसद के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट एक्ट की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई।
सपा सांसद पर लगाया 1 करोड़ 91 लाख का जुर्माना
बिजली विभाग ने सपा सांसद बर्क पर कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 91 लाख रुपए का जु्र्माना लगाया हैं। बिजली विभाग की तरफ से उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस पर रकम जमा नहीं करने पर विभाग की तरफ से आरसी जारी की जाएगी। इस बात की पुष्टि SDO संतोष त्रिपाठी ने की है।
दो बिजली कनेक्शन हैं सपा सांसद के घर
दरअसल, बिजली विभाग की जांच में सांसद के घर पर लगे दो बिजली मीटरों में छेड़छाड़ के सबूत मिले। इसमें से एक मीटर सांसद के नाम पर और दूसरा उनके दादा, पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम पर है। बीते दिनों बिजली विभाग ने सांसद के घर पुराने मीटर हटाए थे, उनको सील किया था और लैब में जांच के लिए भेजा था।
दादा बर्क के नाम पर लगा था मीटिर
दादा डॉक्टर बर्क के नाम पर जो कनेक्शन था उस पर दिसंबर 2023 से जून 2024 तक का बिजली बिल शून्य आया और वहीं सपा सांसद के नाम पर जो कनेक्शन है उस पर जुलाई से नवंबर 2024 तक का बिजली बिल शून्य आया था। जिसके बाद बिजली विभाग ने सपा सांसद के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है।
सांसद के पिता ने दी थी धमकी
खबर के मुताबिक, घर में बिजली उपकरणों की जांच करते समय के सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। उन्हें धमकी भी दी थी। इस मामला में बिजली विभाग के एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने नखासा थाने में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता और उनके दो बाउंसर वसीम व सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications