Ram Gopal Yadav ने मैनपुरी उपचुनाव में डाला वोट, बीजेपी नेताओं पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा नेता और सांसद राम गोपाल यादव ने वोट डाला। मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए राम गोपाल यादव ने बीजेपी नेताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया।

Mainpuri Lok Sabha byelection: उत्तर प्रदेश में आज (05 दिसंबर) मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने पुलिस-प्रशासन और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि पुलिस और प्रशासन भी कोई मदद नहीं कर रहा।
समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने सोमवार 05 दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए वोट डाला। वोट डालने के बाद राम गोपाल यादव ने मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान राम गोपाल यादव ने कहा, 'डिंपल यादव नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोट से जीतेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैनपुरी में बूथ संख्या 141, 142, 143, 144, 145, 146 पर एजेंटों को अनुमति नहीं दे रहे थे।
हमने (राम गोपाल यादव) रिटर्निंग ऑफिसर से बात की। अब मैं पता लगाऊंगा कि क्या बाद में अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडे नशे की हालत में मैनपुरी बिजलीघर पहुंचे और हमारे एजेंट को धक्का देकर भगा दिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि रामपुर में वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। लोगों की पिटाई शुरू हो गई। एसएसपी वही हैं जिन्हें पिछले चुनाव के दौरान मेरी शिकायत पर फिरोजाबाद से हटा दिया गया था। ये एसएसपी पिछली बार भी थे और अब भी हैं। सुनने वाला कोई नहीं, लेकिन जनता सबसे ऊपर।
PSP प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदान शुरू हो चुके हैं, पुलिस का जो अभी तक दबाव था इसलिए हमें रातभर घूमना पड़ा। जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी नहीं हैं तो उनके सीट पर SP प्रत्याशी डिंपल यादव हैं। यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैडल से ट्वीट करते हुए बताया गया कि, 'किशनी विधानसभा के बूथ संख्या 83 पुड़री पर पीठासीन अधिकारी द्वारा फर्जी मतदान करवाया जा रहा है।' जसवंतनगर विधानसभा के बूथ संख्या 41 शाहजाहपुर पर भाजपा के लोगों द्वारा वोटरों को धमकाकर मतदान बाधित किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, सपा ने ट्वीट करते हुए कहा कि करहल विधानसभा के बूथ संख्या 336 बामोरी पर पुलिसकर्मी समाजवादी पार्टी के वोटरों को धमका रहें और मतदान प्रभावित कर रहे हैं। करहल विधानसभा के ग्राम शुक्रउल्लाह पुर में बूथ संख्या 190 पर चौकी इंचार्ज मीठेपुर अभिषेक त्यागी द्वारा समाजवादी पार्टी के एजेंट को बूथ से भगाया जा रहा है और फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही है। तो वहीं, मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मुसलिम बाहुल्य बूथों पर छोटी पर्ची के साथ मतदान करने से रोक रहा प्रशासन। पक्षपातपूर्ण ढंग से हो रहा चुनाव।












Click it and Unblock the Notifications