यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष बने सपा विधायक नितिन अग्रवाल, मिले 304 वोट
यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष बने सपा विधायक नितिन अग्रवाल, मिले 304 वोट
लखनऊ, 18 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। नितिन अग्रवाल को 304 वोट मिले हैं। नितिन अग्रवाल जो समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक के रूप में चुने गए थे, लेकिन फिर सत्तारूढ़ भाजपा के साथ जुड़ गए थे। भाजपा के समर्थन से नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष बने हैं। भाजपा समर्थित सपा के विधायक नितिन अग्रवाल का मुकाबला माजवादी पार्टी के विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा के साथ था।
Recommended Video

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार (17 अक्टूबर) को सपा विधायक नितिन अग्रवाल को यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने पूछा था, "भाजपा द्वारा खड़ा किया गया उम्मीदवार किस पार्टी से संबंधित है?" अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के पास "नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं है।"
बता दें कि नितिन अग्रवाल अखिलेश यादव की सरकार में राज्य मंत्री थे। नितिन अग्रवाल अपने पिता नरेश अग्रवाल के साथ 2018 में भाजपा में शामिल हो गए। नितिन अग्रवाल की अयोग्यता की मांग वाली सपा की याचिका को हाल ही में खारिज कर दिया गया था और तकनीकी रूप से वह भाजपा में शामिल होने के बाद भी सपा के विधायक बने हुए हैं।
उत्तर प्रदेश को 14 साल से अधिक के अंतराल के बाद विधानसभा का पहला उपाध्यक्ष मिला है। 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा में 304 सीटें जीती थीं। इन सभी लोगों ने नितिन अग्रवाल के लिए वोट किया है। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने 5-6 महीने पहले नितिन अग्रवाल को विधानसभा से अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए स्पीकर का रुख किया था और करीब 15-20 दिन पहले स्पीकर ने याचिका खारिज कर दी।












Click it and Unblock the Notifications