अब सपा ने बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया हेड पर दर्ज करवाई FIR, जमकर हंगामा

मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

BJP

पिछले काफी वक्त से उत्तर प्रदेश में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं में ट्विटर पर जुबानी जंग जारी थी। बीजेपी का आरोप है कि सपा के कई नेताओं ने सारी मर्यादाएं पार करते हुए उनके नेताओं पर अभद्र टिप्पणियां की। इस मामले में रविवार को सपा ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर गए। बाद में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज करवाई। उन पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी और बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचे और ऋचा राजपूत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि बीजेपी नेता ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। उसके स्क्रीनशॉट भी उन्होंने पुलिस को सौंप हैं। वहीं दूसरी ओर ऋचा राजपूत के ट्वीट की फोटो शेयर करते हुए सपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी युवा नेता से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पत्नी और बेटी पर अभद्र टिप्पणियां करवा रही है। अभद्रता का परिचय देने वाली नेता पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इनपर कार्रवाई कब होगी?

पहले ऋचा ने करवाई थी FIR
आपको बता दें कि 6 जनवरी को ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत के आधार पर ही लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मनीष जगन को गिरफ्तार किया। जिसके बाद से सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।

पुलिस ने कही ये बात
वहीं मामले में लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि विवेचना की जा रही है, जैसे-जैसे लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उनके खिलाफ़ कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं ADG कानून-व्यवस्था ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रश्न किया कि सपा मीडिया सेल से जुड़े व्यक्ति मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने क्यों पकड़ा है। पुलिस द्वारा जो भी कार्रवाई की गई वे विधिक और नियमानुसार की गई है। समय-समय पर मर्यादाओं की सीमा को लांघते हुए ट्वीट किए गए हैं। मामले की जांच हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+