'तेरे दिन पूरे हो गए, 1 महीने के अंदर तुझे निपटा देंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली जान से मारने की धमकी
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को ट्विटर पर जाने से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें इण्टरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्री राम नामक ट्वीटर एकाउंट से दी गई है।

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पिछल कुछ दिनों खासे चर्चाओं में बने हुए है। वहीं, अब सोशल मीडिया साइट पर स्वामी प्रसाद मौर्य को जान से मारने की धमकी मिली है। जान से मारने की धमकी मिलने की पुष्टि खुद सपा नेता ने की है।
Recommended Video
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दो तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सपा नेता ने लिखा, इण्टरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्री राम नामक ट्वीटर एकाउंट से 29 मई 2023 की शाम 7 बजे उन्हें धमकी मिली है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि धमकी देने वाले शख्स ने मेरी तस्वीर पर गले के सामने तलवार लगी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्वामी प्रसाद मौर्य तेरे दिन पूरे हो गए हैं। 1 महीने के अंदर तुझे निपटा देंगे।' जो सीधे हत्या करने की तरफ इशारा करती है। मामले में स्वामी प्रसाद मौर्या ने लखनऊ पुलिस और डीजीपी को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।
इतना ही नहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएमओ और गृहमंत्री कार्यालय को टेग करते हुए ट्वीट किया है। साथ ही, उन्होंने लिखा की उक्त प्रकरण की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कराने की कृपा करें।












Click it and Unblock the Notifications