Mulayam को Padma Vibhushan मिलने पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, जानें क्यों बताया नेताजी का अपमान
भारत सरकार द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसपर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भड़क गए और उन्होंने इसे मुलायम सिंह का सम्मान नहीं अपमान बताया।

Swami Prasad Maurya: धरतीपुर के नाम से विख्यात और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। पद्म विभूषण सम्मान से नेताजी को सम्मानित किया गया तो सपा नेता भी चौंक गए, उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि मोदी सरकार इतनी जल्दी उन्हें सर्वोच्च सम्मान से नवाज देगी। तो वहीं, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसे मुलायम सिंह का सम्मान नहीं अपमान बताया। उन्होंने कहा कि 'भारत सरकार ने नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का उपहास उड़ाया है।'
Recommended Video
मुलायम सिंह यादव को पद्मविभूषण मिलने के बाद सपा नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,
भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का उपहास उड़ाया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था।
इतना ही नहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य का पत्रकार संजय त्रिपाठी ने एक वीडियो अपने ट्विटर से पोस्ट किया है। इस वीडियो में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, 'भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण का सम्मान देकर के उनके विशाल व्यक्तिव और देश प्रति किए गए योगदान का मजाक उड़ाया है। नेताजी को यदि सम्मानत करना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से समानित किया जाना चाहिए था। ऐसा ना कर नेताजी के सम्मान का मजाक उड़ाया है। जो भारतीय जनता पार्टी की घटिया सोच को दर्शता है।
वहीं, मैनपुरी से सांसद और मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यादव ने नेताजी को पद्म विभूषण मिलने पर कहा कि नेताजी को पद्म विभूषण की उपाधि दी जा रही है मगर मैं समझती हूं कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। नेताजी को इस तरह की उपाधि पहले ही मिलना चाहिए थी।












Click it and Unblock the Notifications