योगी जिंदाबाद कहने पर सपा नेता ने नाबालिग को गोली मारी
योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद कहने पर सपा नेता ने नाबालिग युवक को मारी गोली, मामले में दर्ज की गई एफआईआर
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता पर योगी जिंदाबाद कहने पर नाबालिग को गोली मारने का आरोप है। यह घटना असमोली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मधान गांव का है जहां 17 साल के किशोर को सपा नेता ने योगी जिंदाबाद कहने पर गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता मोनू सिंह का छोटा भाई विनिकेत उर्फ नन्हें सिंह ने जब रविवार रात योगी जिंदाबाद का नारा लगाया तो सपा नेता शिशुपाल सिंह ने नन्हें को गोली मार दी। शिशुपाल सिंह की पत्नी उषा रानी जिला पंचायत की सदस्य हैं। जिस वक्त नन्हे सिंह योगी जिंदाबाद का नारा लगा रहा था उस वक्त शिशुपाल सिंह वहां से गुजर रहे थे और उन्होंने उसे गोली मार दी। जिसके बाद नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद नन्हे सिंह के घर पर लोगों ने पत्थर भी फेंके, जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस मामले में नन्हे के भाई मोनू सिंह ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है, एफआईआर के मुताबिक आरोपी शिशुपाल उनके छोटे भाई को नहीं बल्कि उन्हें मारने आया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नन्हें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में यूपी पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि यह चुनाव के समय की रंजिश है, इसके पीछे नारा लगाना वजह नहीं है, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी के अलावा भी योगी आदित्यनाथ का गुजरात से है गहरा नाता












Click it and Unblock the Notifications