संभल हिंसा पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- सरकार के आदेश पर पुलिस ने चलाई गोली
Shivpal Yadav statement: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में हुए हिंसा के मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव का बयान सामने आया है। संभल हिंसा पर लेकर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है।
सभा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुसलमान भाइयों पर अत्याचार कर रही है। सरकार जानबूझकर दंगा करवा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के सारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा गोली चलाई गई है। उन्होंने मांग किया की गोली चलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल बयान बाजी करते हैं और कोई काम नहीं करते। बिजली महंगी हो गई है और धान का एमएसपी नहीं मिल पा रहा है। इस मामले को लेकर कोई भी बोलने का तैयार नहीं है।
सरकार द्वारा गठित टीम पर हमें नहीं है भरोसा
दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव रविवार को हापुर पहुंचे। हापुड़ में उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि संभल में सरकार द्वारा जांच के लिए जो टीम गठित की गई है उसे पर हमें विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
सीनियर जज के नेतृत्व में यह जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपचुनाव को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान सरकार पुलिस प्रशासन के बल पर जनता को वोट डालने से रोक दी। अपराधियों को एकत्र कर पुलिस के संरक्षण में जनता को डालने से रोका गया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को सरकार दबाना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि सुबह से लेकर शाम तक भारतीय जनता पार्टी के नेता झूठ बोलते हैं। यह भी बता दें की शिवपाल यादव हापुड़ जनपद में सपा के जिलाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications