Exit Poll को लेकर सपा नेता शिवपाल यादव का बड़ा दावा, बोले- मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा

UP Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो जाने के बाद अब सभी लोगों की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई है। इसी बीच शनिवार शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं।

एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि 4 जून को मतगणना होगा और उसे दिन सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

sp-leader-shivpal-yadavs-big-claim-regarding-up-exit-poll-2024

इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि एग्जिट पोल पूरी तरह फर्जी है। कुछ नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि यह एग्जिट पोल बीजेपी का एग्जिट पोल है और उन्हें एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है।

किसी भी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए जनता और नेताओं पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा है।

रविवार को बदायूं पहुंचे शिवपाल यादव ने बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर पत्रकार वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने उन्हें एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारा कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपनी ड्यूटी करेगा। कहीं भी एक वोट की बेईमानी नहीं करने दी जाएगी और एक-एक वोट की गिनती होगी। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि किसी को दबाव में रहने की जरूरत नहीं है।

प्रशासन भी अपना काम ठीक तरीके से करेगा। शिवपाल यादव द्वारा दावा किया गया कि 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। हालांकि इस दौरान उनसे सीटों को लेकर पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब 4 जून को मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+