वो बहुत हल्‍के लोग हैं, मैंने सीएम योगी से...ओपी राजभर पर सपा नेता शिवपाल यादव ने किया कटाक्ष

SP leader Shivpal Yadav hit back at Rajbhar: उत्‍तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में सपा उम्‍मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को 42 हजार से अधिक वोटों से हराया है। चुनाव से पहले भाजपा की जिताने का दम भरने वाले सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar) घोसी में मिली हार के बाद लगातार समाजवादी पार्टी के निशाने पर हैं।

ओपी राजभर ने कहा था कि सपा उनकी मालिक नहीं हैं। सपा नेता और पूर्व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने प्रकाश राजभर के इस बयान पर पलटवार किया है।

Shivpal Yadav

मैंने तो मुख्‍यमंत्री योगी से कहा था कि....

सपा गठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल हुए राजभर के बारे में जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल से सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा "मैंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से कहा था कि राजभर को जल्‍दी मंत्री बनाओ वरना ये मेरे साथ फिर आ जाएंगे।"

वो बहुत हल्‍के लोग हैं

शिवपाल यादव ने कहा "मैं जानता हूं कि राजभर और संजय निषाद समाजवादी पार्टी के स्‍टार प्रचारक थे। उन्‍होंने कटाक्ष किया मंत्री होकर हिन्‍दुस्‍तान में रहेंगे और बात पाकिस्‍तान की करेंगे वो बहुत हल्‍के लोग हैं। इसके साथ ही शिवपाल ने सवाल किया कि ओपी राजभर ने सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक कितनी बार बात की है।"

राजभर ने बोली थी ये बात

बता दें घोसी उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद योगी सरकार में मंत्री बनने का पत्‍ता कटने की अटकलों पर पूछे गए सवाल पर ओपी राजभर ने कहा था सपा उनकी मालिक नहीं है।

घोसी में मिली जीत पर शिवपाल ने क्‍या कहा?

घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा को मिली जीत पर शिवपाल यादव ने कहा "घोसी की जनता और प्रशासन पर बहुत दबाव था। मैं डीएम, एसपी से मुलाकार कर प्रेशर को कम किया और उनका मनोबल बढ़ाया। जिसके बाद सपा को वोटरों ने वोट दिया और सपा उम्‍मीदवार सुधारकर सिंह को जीत मिली। शिवपाल यादव ने कहा मैंने नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ काम किया हैं, इस वजह से और लोग जुड़ रहे हैं, लोग नेताजी को आज भी कनेक्‍ट कर रहे हैं जिससे हमें बहुत मदद मिली।"

लोकसभा चुनाव किस सीट से लड़ेगें शिवपाल?

केशव मौर्य से जुड़े एक सवाल के जवाब में शिवपाल यादव ने कहा "वो लोग अति आत्‍मविश्‍वास में चुनाव हार गए वो कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेगे। जहां तक मेरे लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की बात है जहां से पार्टी कहेगी मैं वहीं से चुनाव लडूंगा।"

'टाइगर अभी जिंदा है'

बता दें घोसी उपचुनाव के पहले अखिलेश यादव और शिवपाल साथ आ गए थे। घोसी उपचुनाव में शिवपाल यादव ने जमकर चुनाव प्रचार किया और सपा वोटरों को एकजुटता का संदेश दिया। घोसी सीट पर मिली जीत के बाद लखनऊ सपा कार्यालीय के बार शिवपाल के समर्थकों ने होर्डिंग लगाया जिसमें लिगा था भतीजे को हराने से पहले चाचा को हराना होगा और ये मुमकिन नहीं नामुमकिन है। वहीं एक दूसरा होर्डिंग सपा कार्यालय के बाहर लगाया जिसमें लिखा नजर आया 'टाइगर अभी जिंदा है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+