योगी सरकार बनने के बाद गुंडों की मौज हो गई है: सपा
चौधरी ने कहा कि बिगड़ी कानून व्यवस्था का शिकार गरीब हो रहे हैं। अहंकार में चूर भाजपा के मंत्री और विधायक कानून व्यवस्था के लिए खुद ही चुनौती बन रहे हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जर्जर होती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर सपा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। सहारनपुर में लगातार बिगड़े हालात को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अराजक तत्वों और गुंड़ों की मौज आ गई है, पूरे प्रदेश में रोजाना हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि सूबे में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, सरकार पूरी तरह से विफल है।

चौधरी ने कहा कि बिगड़ी कानून व्यवस्था का शिकार गरीब हो रहे हैं। अहंकार में चूर भाजपा के मंत्री और विधायक कानून व्यवस्था के लिए खुद ही चुनौती बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 60 दिनो में दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। चौधरी ने सहारनपुर कांड को भाजपा सरकार पर काला धब्बा बताया है।
चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सहारनपुर घटना की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल सुरक्षा दी जाए और उपद्रव में शामिल लोगों केखिलाफ सख्त कार्रवाई हो। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश की स्थिति लोकतंत्र एवं धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications