10 की मौत के 'गुनहगार' फरार सपा नेता महताब आलम के घर की कुर्की

कानपुर। यूपी के कानपुर में बीती 1 फरवरी को हुए सपा नेता के बिल्डिंग हादसे में हुयी मौतों के बाद शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के बाद घर की कुर्की कर दी गयी। हादसे के बाद से सपा नेता फरार चल रहा था जिसके बाद कुर्की की कार्रवाई की गयी।

बिल्डिंग ढहने से हुई थी 10 की मौत

बिल्डिंग ढहने से हुई थी 10 की मौत

जाजमऊ इलाके के छबीले पुरवा में सपा नेता छै मंजिला बिल्डिंग बनवा रहा था जोकि पूरी तरह से अवैध थी। निर्माण के दौरान बिल्डिंग ढह गयी थी जिसमे दस मजदूरों की मौत हो गयी थी और करीब 18 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सपा नेता की थी अवैध बिल्डिंग

सपा नेता की थी अवैध बिल्डिंग

घटना के बाद से सपा नेता फरार हो गया था पुलिस ने कई बार उसके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जब पुलिस ने तेजी दिखाई तो सपा नेता हाईकोर्ट से गिरफ़्तारी ना होने का स्टे ले आया था। स्टे खत्म होने के बाद भी जब सपा नेता ने सरेंडर नहीं किया तो कोर्ट ने उसके घर को कुर्क करने के आदेश दे दिए। कोर्ट से आदेश मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और सपा नेता के घर का सारा सामान कुर्क कर दिया।

स्थानीय लोगों ने कहा

स्थानीय लोगों ने कहा

स्थानीय लोगों का कहना है कि महताब आलम कभी इस घर में रहने नहीं आया और पुलिस ने इसी घर की कुर्की की है। हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण ने कुछ महीने पहले सपा नेता की कुछ बड़ी सम्पत्तियों पर अवैध होने का नोटिस चस्पा की थी, उन सम्पत्तियों को कुर्क नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+