यूपी चुनाव : किरणमय नंदा का विवादित बयान, कहा PM मतलब 'पगला मोदी'
उन्होंने कहा कि 'भाजपा शासित राज्यों में सर्वाधिक भ्रष्टाचार है। यूपी पूरे प्रदेश का पेट पाल रहा है पर यहां के किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है।
मिर्जापुर। चुनाव जैसे-जैसे अंतिम चरण में पहुंच रहा है, नेताओं की जुबान गिरती चली जा रही है। मिर्जापुर में गुरुवार को सपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल कर दिया। किरणमय नंदा ने पीएम का मतलब 'पगला मोदी' कह डाला।
सुनिए बयान...
उन्होंने कहा कि 'भाजपा शासित राज्यों में सर्वाधिक भ्रष्टाचार है। यूपी पूरे प्रदेश का पेट पाल रहा है पर यहां के किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। केंद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ करने की बजाए बहानेबाजी कर रही है। प्रधानमंत्री केवल ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं। श्मशान और कब्रिस्तान का मुद्दा उठाकर वो दोनों वर्गों को बांटना चाहते हैं। इसे सपा कभी सफल नहीं होने देगी। प्रधानमंत्री कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाए।'












Click it and Unblock the Notifications