मुलायम सिंह के करीबी रहे सपा के कद्दावर नेता का निधन, अंतिम संस्कार आज

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के पूर्व सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह का लंबी बीमारी के बाद रविवार देर शाम को निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली। डॉ. वकार पांच बार निरंतर विधायक चुने गए। 2013 में तबियत बिगड़ने के बाद वह कोमा में चले गए थे। तब से उनका इलाज चल रहा था। डॉ. वकार के निधन की सूचना पाकर जिले के लोग शोकाकुल हैं।

SP leader Doctor Waqar Ahmad Shah died

शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी डॉ. वकार अहमद शाह जिले के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में शुमार होते थे। वर्ष 1993 में उन्होंने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था। भाजपा के बृजराज त्रिपाठी को पराजित कर वह सदन पहुंचे थे। इसके बाद डॉ. वकार राजनीति में ऐसे सक्रिय हुए कि वह लगातार पांच बार जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। उनकी गंभीरता और योग्यता के चलते उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। दो बार कैबिनेट मंत्री भी चुना गया।

SP leader Doctor Waqar Ahmad Shah died

वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल बाद वह अचानक बीमार हुए और कोमा में चले गए। वर्ष 2013 से निरंतर कोमा में थे। उनका इलाज वेदांता, अपोलो हास्पिटल में चला लेकिन सुधार न होने पर फिर सिविल हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया। डॉ. वकार के पुत्र व मटेरा विधायक यासर शाह ने बताया कि इलाज के दौरान डॉ. वकार ने सिविल हॉस्पिटल लखनऊ में रविवार की रात लगभग पौने आठ बजे अंतिम सांस ली। शाह परिवार के नजदीकी अब्दुल मन्नान ने बताया कि डॉ. वकार अहमद शाह का पार्थिव शरीर रात में ही बहराइच लाया जाएगा। उनके निवास पर पार्थिव शरीर को दोपहर तक जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर बाद छड़ेशाह तकिया में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

SP leader Doctor Waqar Ahmad Shah died

राजनीति इतिहास
वर्ष 1993 में भाजपा के बृजराज त्रिपाठी को हराकर सदन पहुंचे। वर्ष 1996 में भाजपा के बृजराज त्रिपाठी को फिर हराया। वर्ष 2002 में भाजपा के सुभाष त्रिपाठी को शिकस्त दी। वर्ष 2007 में बसपा के विनोद त्रिपाठी को पराजित किया। वर्ष 2012 में फिर चुनाव जीतकर सदन पहुंचे।

डॉ वकार अहमद शाह अपने पीछे पत्नी पूर्व सांसद रुआब सईदा, पुत्र मटेरा विधायक व पूर्व मंत्री यासर शाह तथा पुत्री अलवीरा शाह को छोड़ गए हैं। डॉ वकार अहमद शाह सपा पार्टी के कद्दावर नेता थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी नेता थे। अंतिम संस्कार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता के आने की उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+