यूपी: ससुराल से लौटने के बाद सपा नेता के भाई ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

बहराइच। यूपी के बहराइच में उस वक्त खलबली मच गई जब सपा नेता नदीम मन्ना के भाई ने खुद को गोली मारकर आत्ममहत्या कर ली। इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यूपी: ससुराल से लौटने के बाद सपा नेता के भाई ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

सपा के पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि के तीन बेटे हैं। छोटा बेटा नदीम मन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष है। बड़ा बेटा संजय वाल्मीकि उर्फ शेबू भी जिला पंचायत सदस्य है। बीती रात अचानक उनके कमरे में गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो देखा कि संजय उर्फ शेबू खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा था। बगल में उसका रिवाल्वर पड़ा था। परिजन पुलिस को सूचना देते हुए आनन फानन में उसे वाहन पर लादकर जिला अस्पताल लाए।

घटना की सूचना पाकर वहां एएसपी सिटी अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी अरूण चंद्र, नगर कोतवाल प्रेम प्रकाश पांडेय भी पहुंच गए। चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक इलाज कर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। घायल को लखनऊ ले जाने की तैयारी की जा रही थी तभी उसकी मौत हो गई। पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि ने बताया की पत्नी से कुछ अनबन थी। जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। उसे बुलाने के लिए संजय अपने ससुराल गया था। जहां से लौटने के बाद उसने खुद को गोली मार ली। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+