'मृतकों को मिले 1-1 करोड़ का मुआवजा', मदुरै रेल हादसे पर अखिलेश यादव ने उठाई मांग
Madurai Train Fire News: तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लग गई। इस घटना में उत्तर प्रदेश के 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जबकि, 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मदुरै रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने इस हादसे को रेलवे की लापरवाही बताते हुए गहन जांच करने की मांग की है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार 26 अगस्त को अपने ऑफिशियिल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,
रेलवे की लापरवाही से मदुरै में हुए रेल हादसे में उप्र के 10 लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि! इस लापरवाही की गहन जाँच हो और मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवज़ा दिया जाए।
बता दें कि, तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर मदुरै-पुनालूर एक्सप्रेस के टूरिस्ट कोच में शनिवार सुबह कॉफी बनाने के दौरान अनधिकृत रूप से रखे अवैध रसोई गैस सिलेंडर से कॉफी बनाने के दौरान आग लग गई। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जबकि, 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
आग लगने की घटना को लेकर दक्षिणी रेलवे की तरफ से 9360552608 और 8015681915 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं, आग लगने की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दिए जाने का ऐलान भी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, टूरिस्ट कोच में आग लगने की सूचना शनिवार सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मिली थी।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुछ पैसेंजर ट्रेन के कोच में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर घुस गए थे। दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आग से अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। तो वहीं, ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो साफ दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है। कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं। इस दौरान बगल के रेलवे ट्रेक से एक ट्रेन भी गुजर रही है। ट्रेन में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी तत्कला मौके पहुंच गई और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया।
खबर के मुताबिक, ट्रेन के टूरिस्ट कोच में लखनऊ स 65 तीर्थयात्री सवाल हुए थे। ट्रेन संख्या 16730 (मदुरै-पुनालूर एक्सप्रेस) आज सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर मदुरै पहुंची। मदुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह लगभग 5:30 बजे, मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़े एक टूरिस्ट कोच में आग लग गई।
जिस कोच में आग लगी उसमें तीर्थयात्री थे और वे उत्तर प्रदेश ये यात्रा कर रहे थे। जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया तो उसमें आग लग गई। इसकी वजह से कोच में भी आग लग गई। आग लगने की सूचना पर अधिकांश यात्री कोच से बाहर निकल गए। लेकिन, इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications