Dimple Yadav Oath: सांसद डिंपल यादव ने संसद सदस्य के तौर पर ली शपथ, सोनिया गांधी के छुए पैर

समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने मैनपुरी संसदीय सीट से निर्वाचित होने के बाद लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

Dimple Yadav oath

Dimple Yadav takes oath as Lok Sabha MP (डिंपल यादव शपथ): उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट का उपचुनाव जीतने के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने सांसद के रूप में सोमवार को शपथ ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उसको सांसद पद की शपथ दिलाई। सांसद डिंपल यादव शपथ ग्रहण के लिए अपने पति और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के साथ संसद भवन पहुंचीं थीं, जहां सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

2,88,461 वोटों से जीता था चुनाव

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भारी मतों से दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को 2,88,461 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हराया था। इतना ही नहीं डिंपल यादव ने जसवंतनगर विधानसभा से शिवपाल यादव और साल 2019 में लोकसभा चुनाव में नेताजी मुलायम सिंह की जीत का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जानिए किसी मिले थे कितने वोट?

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव कुल 6,17,625 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के रघुराज शाक्य को 3,29,489 वोट मिले थे। रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर विधानसभा के अपने बूथ धौलपुर में ही 187 वोटों से हारे गए थे।गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में यादव परिवार से एक मात्र सांसद चुने गए थे, हाल ही में 10 अक्टूबर को उनका गुरुग्राम के मेदांता में निधन हो गया था, जिसके बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए।

मुलायम सिंह की विरासत को बचाने के लिए उनकी बहू डिंपल यादव चुनावी मैदान में उतरीं थीं, जहां उन्होंने रिकॉर्ड मतों से बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को करारी शिकस्त दी थी। मैनपुरी लोकसभा के अलाव यूपी में रामपुर विधानसभा सीट और खतौली सीट पर भी उपचुनाव हुआ, जहां रामपुर से बीजेपी तो खतौली से आरएलडी ने चुनाव जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+