उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

यूपी के उपचुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा कैंडिडेट को हराया

इलाहाबाद में जिला पंचायत पद के लिए हुए उपचुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार ने भाजपा कैंडिडेट को हरा दिया।

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

इलाहाबाद। विधानसभा चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों को इलाहाबाद में रौंदने वाली भाजपा जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में पिछड़ गयी। कांग्रेस-सपा गठबंधन समर्थित ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को पटखनी दी। मतगणना के सभी चरणों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश पीछे रहे और सपा-बसपा समर्थित विकास निगम ने जीत हासिल की।

Read Also: लखनऊ में महिला पर तेजाब से हमले के पीछे का सच

उपचुनाव में कांग्रेस-सपा उम्मीदवार ने BJP कैंडिडेट को हराया

गौरतलब है कि इलाहाबाद की बहरिया प्रथम (करनाईपुर क्षेत्र) जिला पंचायत सदस्य पद पर शनिवार को उपचुनाव हुआ था। यहां त्रिकोणीय मुकबला था। सपा-बसपा समर्थित विकास निगम, अपना दल (एस) समर्थित राजकुमार उर्फ डब्बू व भाजपा प्रत्याशी कमलेश के बीच हुये इस मुकाबले में विकास ने बाजी मारी और अपने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश को 1406 मतों से पराजित किया।

किसको कितने मिले वोट
इलाहाबाद की बहरिया प्रथम (करनाईपुर क्षेत्र) जिला पंचायत सदस्य रहे डॉ जमुना प्रसाद विधानसभा चुनाव में बतौर भाजपा-अद प्रत्याशी सोरांव से चुनाव लड़े थे। वह चुनाव जीतकर सोरांव से विधायक बन गये। जिसके बाद से यहां जिला पंचायत सदस्य का पद खाली चल रहा था।

उप चुनाव की घोषणा के बाद सभी दलों के समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतरे। सपा-बसपा समर्थित विकास निगम को 5589 तथा भाजपा के कमलेश धरिकार को 4183 मत मिले। जबकि अपना दल (एस) समर्थित राजकुमार उर्फ डब्बू को 782 मत प्राप्त हुए।

<strong>Read Also: योगी के मंत्री मोती सिंह ने कहा- विधायक, सांसद के मुंह पर पोत दो कालिख</strong>Read Also: योगी के मंत्री मोती सिंह ने कहा- विधायक, सांसद के मुंह पर पोत दो कालिख

Comments
English summary
SP congress candidate defeated BJP candidate.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X