कानपुर: SP CITY सुरेंद्र दास की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया हेल्थ बुलेटिन जारी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एसपी सिटी सुरेंद्र दास को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रीजेंसी हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। मेडिकल बुलेटिन में आशंका जताई गई है कि एसपी सिटी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

SP CITY Surendra Das serious condition, doctors issued health bulletin

सुरेंद्र दास 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी है। मूल रूप से बलिया के रहने वाले सुरेंद्र कुमार लखनऊ में रहते हैं और अभी कुछ महीने पहले ही इनकी पोस्टिंग पुलिस अधीक्षक पूर्वी जनपद कानपुर नगर के तौर पर हुई थी। कानपुर एडीजी अविनाश चंद्र ने की मानें तो 5 सितंबर की सुबह 6 बजे सुरेंद्र दास की तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया कि इनकी पत्नी एमएस डॉक्टर है वो इनके साथ थी।

एडीजी ने बताया कि एसपी सिटी की पत्नी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जेंसी हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। बताया कि डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर इलाज कर रहे है, जहां इनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

वहीं, रीजेंसी हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट राजेश अग्रवाल ने बताया कि एसपी सुरेंद्र दास को वेंटीलेटर पर रखा गया है। सुबह जब उन्हें लाया गया तो उनकी पल्स नहीं मिल रही थी। अगले कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं। शाम को 5 बजे फिर मेडिकल बुलेटिन जारी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+