'BJP सरकार में न करें न्याय की उम्मीद, पुलिस-प्रशासन उनके साथ', सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा
मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए। पुलिस प्रशासन उसके साथ है जो अन्याय कर रहा है झूठ बोल रहा है।'

SP chief Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने bjp सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए। पुलिस प्रशासन उसके साथ है जो अन्याय कर रहा है झूठ बोल रहा है।'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए। पुलिस प्रशासन उसके साथ है जो अन्याय कर रहा है झूठ बोल रहा है। जो सच बोलेगा वे सजा पाएगा। यह सिर्फ एक दिन की बात नहीं है।' उन्होंने कहा कि 'बीजेपी अपने लोगों से जानबूझकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करवाती है, गलत भाषा लिखवाती है, जिससे दूसरे लोग भी उन्हें जवाब दें।'
अखिलेश यादव ने आगे बोलते हुए कहा, 'पुलिस से लेकर प्रशासन तक हर कोई भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। उनका कानून, नियम और न्याय से कोई संबंध नहीं है। जब मैं पुलिस मुख्यालय पहुंचा तो मुझे कोई दिखाई नहीं दिया, वह खाली था। अगर वहां लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है तो सोचिए यूपी में किसकी सुनी जा रही है।' इस दौरान अखिलेश यादव ने मांग करते हुए कहा कि, 'भाजपा के जिन लोगों ने गलत भाषा का प्रयोग किया उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो।'
अखिलेश यादव ने मीडिया को बताया कि पुलिस-प्रशासन ने उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।' तो वहीं, इस मामले पर एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि एक राजनीतिक पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष आज डीजीपी मुख्यालय आए थे। उनको बताया गया कि सपा के सोशल मीडिया सेल इंचार्ज मनीष जगन की गिरफ्तारी किस मामले में की गई है। उन्हें अधिकारियों द्वारा बताया गया की उक्त व्यक्ति द्वारा मर्यादाओं की सीमा लांघते हुए अभद्र ट्वीट की गई हैं। साथ ही मीडियाकर्मियों को लेकर भी गलत ट्वीट किए गए हैं।
Recommended Video
नियमानुसार जो आरोप हैं, उसके तहत धाराओं में गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और उनकी पुलिस से झड़प हो गई। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा है। तो वहीं, पुलिस मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यालय की चाय पीने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे आप पर भरोसा नहीं है। कहीं आप लोग जहर न मिला दो।












Click it and Unblock the Notifications