पुलिस की चाय पीने से अखिलेश यादव ने किया इनकार, बोले- 'मैं यहां की चाय नहीं पियूंगा.. जहर दे दो तो...'
SP chief Akhilesh Yadav: पुलिस मुख्यालय पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादल ने पुलिस की चाय पीने से साफ इनकार कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यहां की चाय नहीं पियूंगा। ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं।

SP chief Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज थाना पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तो वहीं, मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। इस दौरान अखिलेश यादल ने पुलिस की चाय पीने से साफ इनकार कर दिया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पुलिस की चाय पीने से इनकार करने का एक वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो जारी करते हुए लिखा, उन्होंने (अखिलेश यादव) ने कहा कि मैं यहां की चाय नहीं पियूंगा। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम यहां की चाय नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।' बता दें, अखिलेश यादव करीब दो घंटे तक पुलिस मुख्यालय में रुके।
2 घंटे बाद पुलिस मुख्यालय से बाहर निकलने के बाद अखिलेश यादव का काफिला PHQ से रवाना हो गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय के बाहर जमकर हंगामा काटा। बता दें, पुलिस मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद है और प्रदर्शन जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हजरतगंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस बारे में लखनऊ पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।
Recommended Video
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ थाना हजरतगंज पर आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 295ए, 298, 420, 500, 501, 504, 502(2), 506 और 66, 67, 67ए, 67बी आईटी एक्ट के तहत नामजद मुकदम दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने बताया कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए इन्हें जेल भेजा गया है और चार्जशीट लगा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था।












Click it and Unblock the Notifications