UP: देवरिया हत्याकांड पर CM Yogi के एक्शन से बौखलाए अखिलेश यादव ने कही यह बात
Uttar Pradesh News: देवरिया हत्याकांड पर सियासी सरगर्मी तेज होते दिख रही है। वर्तमान समय में इस हत्याकांड के बाद सीएम योगी के सख्त तेवर हैं। 14 से अधिक अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रेम चंद यादव सहित तीन आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। बुलडोजर घर गिराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसकी जानकारी जब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को हुई तो वो सीएम योगी के इस एक्शन से बौखला गए और कई नसीहत दे डाली।
सपा सुप्रीमो अखिलेश ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। कोई ऐसा काम न हो जिससे माहौल खराब हो। एहतियात बरती जाए। शांति कायम रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी पक्ष के साथ अन्याय होता है तो यह अपराध होगा। शासन प्रशासन का यह काम है कि वातावरण को तनावमुक्त रखें। ऐसी वारदातें किसी सत्ता के लिए सियासी फायदा उठाने का मौका नहीं होनी चाहिए।

कुछ दिन पूर्व देवरिया में महज कुछ ही देर में 6 लोगों की हत्या कर दी गयी थी।यह घटना रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई थी। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के थे। सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। जबकि एक बेटे का गंभीर रुप से घायल होने के बाद बीआरडी में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications