'चुनावी राजनीति से बाहर निकलकर सरकार का फर्ज निभाए भाजपा' प्रयागराज हत्याकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव
लखनऊ, 16 अप्रैल। प्रयागराज (Praygaraj) में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा पूर्व सीएम ने उत्तर प्रदेश में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सरकार पर अपराधियों पर नियंत्रण रख पाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पांच हत्याओं को लेकर अपने ट्वीटर हैंडल पर एक प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने कहा 'प्रयागराज हत्याकांड प्रदेश को भय और असुरक्षा के भाव से भर गया है। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करके प्रदेश को भयमुक्त करना भाजपा सरकार की नैतिक और शासकीय जिम्मेदारी है। भाजपा चुनावी राजनीति से बाहर निकलकर अपनी सरकार होने की उपस्थिति दर्ज कराए।' इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा 'भाजपा 2.0 के राज में यूपी डूबा अपराध में'। इसके साथ ही अपने पोस्ट में अखिलेश यादव ने एक न्यूज आर्टिकल भी साझा किया है, जिसमें पुलिस का हवाला देते हुए यह बात कही गई है कि प्रयागराज जिले में तीन बच्चों समेत परिवार को पांच सदस्यों की उनके घर में ही हत्या कर दी गई।
वहीं इससे पहले सोमवार को भी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल में अपराधी ज्यादा निडर हो गए हैं और राज्य में अपराध की बुलेट ट्रेन चल रही है।
पुलिस के अनुसार ये घटना प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित खगलपुर गांव की है। जहां शुक्रवार रात घर में ही पांच लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान राहुल (42), उनकी पत्नी प्रीति (38), और उनकी बेटियों माही (15), पीहू (13) और कुहू (11) के रूप में हुई है। मामले की जांच की गई है। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications