चुनाव में भाजपा पर सपा की जीत, सपाइयों ने कहा BJP से ऊब गई जनता
चकरनगर/इटावा। कई महीनों से रिक्त पड़ी ब्लॉक प्रमुख चकरनगर की कुर्सी समाजवादी के खाते में चली गई। सपा प्रत्याशी सुनीला यादव ने कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। इस ब्लॉक पर कई कार्यकालों से सपा का ही प्रत्याशी प्रमुख से बनता चला आया है। ये ब्लॉक सपा का ही गढ़ माना जाता रहा।

भाजपा प्रत्याशी को 19 मत मिले व सपा प्रत्याशी को 23 मत हासिल हुए। दो वोटों को निर्वाचन में निरस्त करार दिया गया। कुल मिलाकर सपा प्रत्याशी चार मतों से विजयी घोषित की गयी। उधर भारी से भारी संख्या में समाजवादी लोग पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता महिपाल सिंह यादव के लॉज पर एकत्रित हुए।
जीत के इस मौके पर श्री यादव ने कहा चकरनगर ब्लॉक हमेशा सपा का साथ देता रहा है, और ये जीत लोकसभा 2019 का सन्देश दे रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा भाजपा से जनता पूर्ण रूप से ऊब गयी है और लोकसभा में भी इसी तरह जनता भाजपाइयों को जबाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications