तिलहर: सपा उम्मीदवार हाजरा बेगम ने भाजपा प्रत्याशी को हराया

शाहजहांपुर। निकाय चुनाव मे मतगणना के बाद जीत का फैसला हो गया। यूपी के शाहजहाँपुर मे तिलहर नगरपालिका अध्यक्ष पद से सपा उम्मीदवार ने बीजेपी प्रत्याशी को 2064 वोट से हरा दिया। सपा प्रत्याशी ने वोट खुलने के बाद से लगातार बीजेपी से बढ़त बनाए रखी जिसके बाद सपा प्रत्याशी ने जीत का परचम लहरा दिया। इससे पहले इस सीट पर हाजरा बेगम के पति नगरपालिका अध्यक्ष थे।

SP candidate Hazar Beghum defeated BJP candidate in Tilhar

दरअसल तिलहर नगरपालिका सीट से अध्यक्ष पद पर सपा ने निवर्तमान सपा चैयरमेन इमरान खान की पत्नी हाजरा बेगम को अपना प्रत्याशी बनाया था। तो वही बीजेपी ने राजीव कुमार को अपना उम्मीदवार मैदान मे उतारा था। चुनाव वाले दिन जब वोट डाले गए थे तब सभी उम्मीदवार अपनी अपनी जीत की दावेदारी कर रहे थे लेकिन जब आज मतगणना हुई तो सपा उम्मीदवार हाजरा बेगम ने एक बार फिर तिलहर नगरपालिका सीट से जीत का परचंम लहरा दिया।

सपा उम्मीदवार हाजरा बेगम को 11590 वोट मिला तो वही बीजेपी प्रत्याशी राजीव कुमार को 9126 वोट ही मिल पाया। फिलहाल सपा उम्मीदवार ने 2064 वोट से बीजेपी प्रत्याशी को हराकर अपनी जीत का दौर लगातार जारी रखा।

आपको बता दें कि तिलहर नगरपालिका सीट से निवर्तमान सपा चेयरमेन इमरान खान की पत्नी है हाजरा बेगम। हलांकि इमरान खान इस क्षेत्र मे काफी लोकप्रिय नेता हैं और यहां की जनता भी इमरान खान के कार्य से खुश नजर आ रहे थे। यही वजह है कि दूसरी बार भी यहां की जनता ने सपा निवर्तमान चेयरमेन इमरान खान की पत्नी हाजरा बेगम को अपना नेता चुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+