फूलपुर: नागेंद्र सिंह की जीत पर ढोल-नगाड़े संग निकली सपा-बसपा की जश्न वाली बारात, देखें VIDEO

इलाहाबाद। फूलपुर उपचुनाव की मतगणना के आखरी रुझान आने से पहले ही सपा-बसपा का जश्न शुरु हो गया था। इलाहाबाद के फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता मनोज पांडे के नेतृत्व में बसपा सपा की जीत वाली संयुक्त बारात सड़क पर निकली। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता झूमते हुए सड़क पर आए और सपा बसपा जिंदाबाद के नारे लगाए। गांव से निकली या जश्न वाली टोली कस्बा से होते हुए मुख्य सड़क पर आई तो काफी संख्या में लोग इसमें शामिल हो गए और जमकर झूमते गाते हुए एक दूसरे को बधाई दी।

 sp bsp celebrate its win with playing Drum

गौरतलब है कि यह सिर्फ एक इलाके का ही दृश्य है पूरे फूलपुर इलाके में इसी तरह का जश्न शुरु हो गया है और जैसे ही औपचारिक रूप से घोषणा की जाएगी कि सपा का प्रत्याशी जीत गया है यह जश्न पूरे शबाब पर होगा । फिलहाल सोरांव, फूलपुर , फाफामऊ , शहर उत्तरी, शहर पश्चिमी में जगह-जगह पर सपा कार्यकर्ता एकत्रित होने शुरू हो गए हैं और थोड़ी ही देर में इनके जश्न का क्रम शुरू हो जाएगा। फिलहाल कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं तो सिर्फ आधिकारिक घोषणा का और उसके बाद इन का जश्न देखते बनेगा। जगह-जगह पर अबीर गुलाल की भी व्यवस्था की गई है और साथ ही ढोल नगाड़े भी बुला लिए गए हैं। यानी संदेश साफ है कि सपा बसपा अपनी जीत का जश्न तो साथ मनाएगी ही सपा बसपा मिलन को ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा। इस गठबंधन के बाद मिली जीत को आगे आने वाले चुनाव में भुनाया जाएगा और एक दूसरे के दिलों में रही दूरियों को इस जीत वाले रंग से मिटा दिया जाएगा।

लखनऊ में जीत का जश्‍न

Sapa celebrating

उधर इस जीत का असर लखनऊ में भी सपा कार्यालय पर दिखाई दिया। लखनऊ में कई जगह सपा और बसपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े पर नाचते नजर आये। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाये और रंगों के साथ जीत की होली खेली।

Sapa celebrating

इस जश्‍न में समाजवादी पार्टी की युवा इकाईयों के नेता व कार्यकर्ता भारी संख्‍या में शामिल हुए। इनमें से तमाम वे लोग हैं, जो अपनी छात्रराजनीति से ही सपा के साथ जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+