यूपी: पैसा ना देने पर कलयुगी बेटे ने मां को फावड़े से काट डाला

सोनभद्र। सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित वार्ड नौ में बेटे ने मां पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण पैसे का विवाद बताया जा रहा है। बेटा अपनी मां से आए दिन पैसों की मांग करता था और बुधवार को मामला इतना बढ़ गया कि उसने अपनी मां की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बड़े बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

sonbhadra son killed his mother for giving him money

बेरोजगार पुत्र मांगता रहता था पैसा
दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव के मुताबिक कस्बा के वार्ड नौ निवासी 37 वर्षीय राकेश मिश्रा बेरोजगार है। अक्सर वह अपनी जरूरतों को लेकर मां से पैसा मांगा करता था। बुधवार की सुबह भी उसने अपनी मां 75 वर्षीय वृद्धा उर्मिला देवी से पैसा मांगा।

sonbhadra son killed his mother for giving him money

मना करने पर फावड़े मारकर कर दी हत्या
मां ने मना कर दिया तो वह मां से कहासुनी करने लगा। उसके बाद राकेश गुस्से में वहां से चला गया और उसकी मां बाहर बैठ कर धूप सेंकने लगी। इसी बीच राकेश पड़ोस में हो रहे भवन निर्माण स्थल से फावड़ा उठा लाया और धूप में बैठी मां के सिर पर वार कर दिया। इससे मां बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मां को स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित के बड़े भाई अवधेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर राकेश को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+