यूपी: मां के शव के साथ पांच महीने से रह रही थी यह फैमिली, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पेंशन के लालच में पांच बेटे ने मां की मौत के बाद भी शव को पांच महीने तक घर में छुपाकर रखा है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो पोस्टमॉर्टम के बाद अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जायेगी।

Son was living with Mothers dead body for five months in Varanasi

सीओ अयोध्या प्रसाद ने बताया कि वाराणसी के भेलूपुर थाना अन्तर्गत दुर्गाकुंड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी दयाशंकर कस्टम विभाग में सुपरिटेंडेंट थे और उनकी मौत हो चुकी है। दयाशंकर की मौत के बाद उनकी पत्नी अमरावती देवी को करीब 40 हजार रुपए पेंशन मिलती थी। पड़ोसियों ने बताया कि अमरावती देवी (70) की मौत 13 जनवरी 2018 को हो गई थी। अमरावती के पांच बेटे और एक बेटी है। घर में पांच लड़के रहते है। उन्होंने मोहल्ले वालों से उस समय कहा कि मां जिंदा है। तभी से कुछ लेप लगाकर लाश को सुरक्षित रखा था और अंगूठा लगाकर लगातार पेंशन ले रहे थे।

Son was living with Mothers dead body for five months in Varanasi

दुर्गंध आने पर 100 नम्बर पर मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची। बेटों का नाम रवि प्रकाश, ज्‍योति प्रकाश, गिरीश प्रकाश, योगेश्वर प्रकाश, देवप्रकाश अविवाहित लड़की विजय लक्ष्मी सभी साथ में ही रहते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ अयोध्या प्रसाद ने बताया कि पांच महीने पहले महिला की मौत हो गई थी। पेंशन के लिए घर में डेड बॉडी छुपाकर रखी गई थी। इस मामले में पोस्टमॉर्टम के बाद अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जायेगी। बताया कि बीएचयू रिपोर्ट और डॉक्टरों से भी बात की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+